{"_id":"6ad3c8a9d019bf4026059ccd","slug":"youth-gathered-at-polling-booths-and-got-their-names-added-to-the-electoral-roll-bahraich-news-c-98-1-slko1007-158761-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बूथों पर जुटे युवा, मतदाता सूची में जुड़वाए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बूथों पर जुटे युवा, मतदाता सूची में जुड़वाए नाम
Sun, 18 Oct 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले की सातों विधानसभाओं के 2,981 बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। युवाओं और अन्य मतदाताओं ने नाम जुड़वाने व संशोधन के लिए प्रपत्र भरे।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा और उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकोरामोड़ के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों की जानकारी ली। फॉर्म-7 के तहत नाम हटाने के मामलों में नियमानुसार स्थलीय सत्यापन के निर्देश दिए। डीएम ने युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की।
नानपारा में एसडीएम प्रकाश सिंह ने श्री शंकर इंटर कॉलेज और सआदत इंटर कॉलेज के कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने छूटे नाम जोड़ने के निर्देश दिए। उनके अनुसार, विधानसभा क्षेत्र में करीब 20 हजार मतदाताओं के नाम छूट या कट गए हैं। पयागपुर में एसडीएम संजय पांडेय और तहसीलदार अंबिका चौधरी ने बूथों का निरीक्षण किया। बाबागंज में भी नए पंजीकरण और संशोधन के आवेदन लिए गए।