{"_id":"66f072214be2a0a5f206eb34","slug":"youth-dies-two-injured-in-road-accident-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-120414-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, मां व भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, मां व भतीजा घायल
Mon, 23 Sep 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
संदीप पाल (फाइल फोटो)। - स्रोत : परिजन
बहराइच/रिसिया। बहराइच-नानपारा मार्ग पर मटेरा थाना क्षेत्र में प्रहलादा गांव के पास रविवार को डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रिसिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी संदीप पाल (18) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां रामावती (45) और ढाई वर्षीय भतीजा यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
रिसिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर बंगला चक निवासी युवक के पिता घूरे पाल ने बताया कि बेटा संदीप रुपईडीहा स्थित भट्ठे पर मजदूरी व बटाई पर खेती का कार्य करता था। वह खेत में दवा का छिड़काव व भतीजे के उपचार के लिए रुपईडीहा गया था।
वहां से लौटते समय डीसीएम ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि संदीप पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। बड़ी बहन दिव्यांग है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मटेरा थानाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।