फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies due to current

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 28 Oct 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to current
जरवल (बहराइच)। रेवढ़ा गांव निवासी युवक बुधवार सुबह नित्यक्रिया के लिए जा रहा था। रास्ते में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में वह आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। छोटे-छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की सूचना समाचार लिखे जाने तक पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जरवलरोड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवढ़ा निवासी बासुदेव (28) पुत्र रामशंकर बुधवार सुबह घर से नित्यक्रिया के लिए निकला। रास्ते में बिजली का तार टूटा पड़ा था। तड़के सुबह बासुदेव बिजली का तार नहीं देख सका। टूटे हुए बिजली के तार पर उसका पैर पड़ गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

युवक को बेहोश देख आसपास के लोगों ने आननफानन एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से युवक को सीएचसी मुस्तफाबाद ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सभी शव लेकर घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बासुदेव अपने घर का इकलौता बेटा था। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार की आजीविका चलाता था। वह अपने पीछे बूढ़े माता-पिता के साथ पत्नी और पुत्री सुमन (3), बेटा जसवंत (2) और ओमप्रकाश (दो माह) को छोड़ गया। परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही उचित कार्यवाही की जाएगी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। ग्राम प्रधान महमूद अहमद ने बताया कि मृतक के परिवार वाले कोई भी कार्रवाई बिजली विभाग के खिलाफ नहीं चाहते हैं। मृतक के शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed