{"_id":"6a9c624ae5b9ea63d004c454","slug":"youth-dies-after-falling-into-pond-while-picking-flowers-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-156257-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फूल तोड़ रहे युवक की तालाब में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फूल तोड़ रहे युवक की तालाब में गिरकर मौत
Sun, 06 Sep 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर/विशेश्वरगंज। सिलौटा गांव में शुक्रवार सुबह तालाब के किनारे फूल तोड़ते समय संतुलन बिगड़ने से एक वृद्ध उसमें गिर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। उधर, विशेश्वरगंज क्षेत्र में पांच दिन से लापता चल रहे एक बुजुर्ग का शव शुक्रवार को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
फखरपुर के सिलौटा निवासी शिवचरन (80) शुक्रवार सुबह रोज की तरह टहलने निकले थे। उसी दौरान वह तालाब के किनारे फूल तोड़ने लगे। फूल तोड़ते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में गिर गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दोपहर में उनका शव तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, विशेश्वरगंज के गणेशपुर निवासी ननके (60) पांच दिनों से लापता थे। परिजनों के मुताबिक वह पहली अगस्त को किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर घर से करीब आधा किमी दूर स्थित एक तालाब में उनका शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों मामलों में आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।