{"_id":"645fdeda5e89ce0d7302e554","slug":"youth-died-by-drowning-in-the-river-bahraich-news-c-13-1-232803-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: युवक की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: युवक की नदी में डूबकर मौत
Sun, 14 May 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 14 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट (बहराइच)। बुआ के घर आए एक युवक की शुक्रवार शाम नदी में डूबकर मौत हो गई। युवक नदी किनारे मवेशी नहलाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया।खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवलपुर के मजरा लीलापुरवा निवासी मनोज (18) इसी थाना क्षेत्र के खगईपुरवा निवासी अपनी बुआ के घर घूमने के लिए गया था। वहां शुक्रवार शाम को वह फूफा रामकुमार के मवेशियों को नहलाने के लिए नदी के किनारे गया था। मवेशी नहलाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। इससे डूबकर उसकी मौत हो गई। मनोज के डूबने की खबर गांव पहुंचते ही उसके घर में कोहराम मच गया। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
ग्रामीणों की सूचना पर नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान खैरीघाट पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना के घंटों बाद पुलिस नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश रहा। घंटों बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।