{"_id":"6a9dabf997cd7782950264f8","slug":"youth-caught-after-making-a-reel-set-to-a-movie-song-at-matera-police-station-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-156333-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: युवक ने मटेरा थाने में फिल्मी गाने पर बनाई रील, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: युवक ने मटेरा थाने में फिल्मी गाने पर बनाई रील, पकड़ा गया
विज्ञापन
बहराइच। मटेरा थाने के अंदर फिल्मी गाने की धुन पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन की बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक थाने के अंदर फिल्मी धुन पर थिरकते हुए दिखाई दे रहा है। युवक ने रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने सवाल उठाया कि थाने के अंदर इस तरह रील बनाने की अनुमति आखिर कैसे मिली।
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन थाने में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। युवक भजन मंडली में शामिल था। खाना खाने के समय वह छत पर गया और वहां रील बना ली। उन्होंने बताया कि युवक को पकड़ लिया गया, पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।