{"_id":"5dd967058ebc3e54ef7ae008","slug":"youth-beaten-while-stealing-in-a-shop-bahraich-news-lko4938576186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में चोरी करते युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में चोरी करते युवक को पीटा
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे में स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट स्थित ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान पर शुक्रवार की रात चोर पहुंच गया। चोरी करने के दौरान दुकान के चौकीदार समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने चोर को पुलिस को सौंप दिया।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत कस्बे में नानपारा-नेपालगंज मार्ग पर एक पेट्रोल पंप स्थापित है। पेट्रोल टंकी के निकट तेज प्रसाद वर्मा पुत्र सूर्यलाल वर्मा रहते हैं। मकान के बाहर के हिस्से में चौधरी ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान का संचालन करते हैं। शुक्रवार देर रात चोर पहुंच गया। उसने काउंटर का ताला तोड़कर घन, हथौड़ा, पाना, जाकेट समेट लिया।
इसके बाद वह भागने लगा। इसी दौरान दुकान पर रहने वाले मिस्त्री अब्दुल उर्फ लंबू व चौकीदार आशाराम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। आसपास के अन्य लोग भी एकत्रित हुए। सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह बचाव की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस काफी देर तक नहीं पहुंची। वहीं युवक की लोग पिटाई करते रहे। एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक उसकी पहचान नईबस्ती गांव निवासी मुबारक के रूप में हुई है। मिस्त्री अब्दुल उर्फ लंबू ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराए जाने की मांग की है।