फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth beaten to death with a lathi over a dispute regarding a pathway; wife also attacked.

Bahraich News: रास्ते के विवाद में लाठी से पीटकर युवक की हत्या, पत्नी पर भी किया हमला

Thu, 27 Aug 2026 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death with a lathi over a dispute regarding a pathway; wife also attacked.
हमले में घायल महिला व जान गंवाने वाला युवक।
धरसवा। रास्ते के पुराने विवाद में मंगलवार रात दबंगों ने घर पर धावा बोलकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पति की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची पत्नी को भी हमलावरों ने पीट दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन



कोतवाली देहात के रेड़ालाल गांव निवासी नंद कुमार (30) का पड़ोसियों से घर से निकलने वाले पुराने रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी मीरा देवी के मुताबिक गांव निवासी रामकुमार, अमरजीत, मंजीत, विश्राम और भदई रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसका नंद कुमार और परिवार के लोग विरोध करते थे।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब आठ बजे आरोपी घर पर पहुंच गए। कहासुनी के बाद उन्होंने नंद कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पति की चीख सुनकर मीरा देवी उन्हें बचाने दौड़ीं तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी नंद कुमार को मरणासन्न हालत में छोड़कर धमकी देते हुए भाग गए। ग्रामीण उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
पत्नी का आरोप, पुलिस ने बिना पढ़े कागज पर लगवा लिया अंगूठा
मृतक की पत्नी मीरा देवी ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे एक सादे कागज पर प्रार्थनापत्र लिखने की बात कहकर अंगूठा लगवा लिया, मीरा का कहना है कि उस कागज का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।


जेठ पर भी हुआ था हमला
मीरा देवी ने बताया कि कुछ माह पहले रास्ते के विवाद को लेकर इन्हीं लोगों ने उसके जेठ नथूराम के साथ भी मारपीट की थी। महिला का कहना है कि जेठ पर हमले के बाद से दबंगों के हौसले बढ़ गए थे और निरंतर धमकी दे रहे थे।

हमले में घायल महिला व जान गंवाने वाला युवक।

हमले में घायल महिला व जान गंवाने वाला युवक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed