फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   youngman,s death due to current in the farm

खेत में करंट लगने से किशोर की मौत

Sat, 17 Jun 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 17 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
youngman,s death due to current in the farm
किशोर की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
हरदी थाना क्षेत्र के बरवलिया गांव निवासी एक किशोर शुक्रवार को सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत को गया था। वापस आते समय किशोर मक्के की निगरानी के लिए लगाए गए तार की बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा है। वह अपने घर का इकलौता था। इस मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के बरवलिया गांव निवासी रामशंकर कटान पीड़ित हैं। वह इस समय अपनी तीन पुत्रियों व एक पुत्र के साथ बंधे पर छप्पर रखकर निवास कर रहे हैं। सुबह रामशंकर का पुत्र बद्री विशाल (14) घर के निकट स्थित खेत में नित्यक्रिया के लिए गया था। खेत मालिक रामपाल ने गांव निवासी आज्ञाराम को खेत बंटाई पर दे रखा है। आज्ञाराम ने खेत में मक्के की फसल लगाई थी। उसकी सुरक्षा के लिए तार की बाड़ भी लगा रखी है।
विज्ञापन


अवैध तरीके से इस बाड़ में करंट प्रवाहित कर दिया गया। जिसके चलते लौटते समय बाड़ के करंट की चपेट में आकर बद्री विशाल की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। जानकारी होने पर पिता व बहनें रोते-बिलखते मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर हरदी थाने की पुलिस और पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। उन्होंने कहा कि मृतक के पिता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब हो कि बद्री विशाल अपने घर का इकलौता बेटा था। 


मृतक के पिता रामशंकर ने बताया कि पुत्र जब तीन माह का था, तभी बीमारी के कारण उसकी मां की मौत हो गई थी। उन्होेंने किसी तरह पाल-पोषकर बड़ा किया था। लेकिन शायद नियति को बेटे का साथ यहीं तक मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed