फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man's throat slit with knife, serious

Bahraich News: युवक का चाकू से गला रेता, गंभीर

Sun, 04 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 04 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Young man's throat slit with knife, serious
तेजवापुर/रामगांव (बहराइच)। रामगांव थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने गांजा देने से मना करने पर दूसरे युवक का चाकू से गला रेत दिया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रविवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खसहा मोहम्मदपुर के मजरा मांसूपुरवा निवासी दुलारा देवी ने बताया कि उनके पति पतरकू (40) बीती शाम नित्यकर्म के लिए गए थे। गांव निवासी श्यामदीन ने उसे रोक कर गांजे की मांग की। पतरकू ने गांजा न होने की बात कही। नित्यकर्म से लौटने पर गुस्साए युवक ने पतरकू पर चाकू से हमला कर दिया। पतरकू की गर्दन चाकू से रेत दी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचे थाना प्रभारी अमितेन्द्र प्रताप सिंह ने घायल का बयान दर्ज किया। आरोपी श्यामदीन पर जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed