फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man murdered and body thrown in sugarcane field

Bahraich News: युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव

Sun, 11 Aug 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 11 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered and body thrown in sugarcane field
खैरीघाट/महसी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के सिसैया चूरामणि निवासी चुनमुन शर्मा (21) का शव रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला। चुनमुन शाम को गन्ने की फसल देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था और घर नहीं पहुंचा। मृतक के परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक के परिजनों ने गले व आंख पर चोट के निशान होने व पुलिस पर मुकदमा न दर्ज करने का आरोप लगातेे हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चुनमुन के भाई श्रवण ने बताया कि वह शनिवार की शाम गांव स्थित खेतों में लगी गन्ने फसल देखने जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद उन सभी को अनहोनी की आशंका हुई और वन विभाग की मदद से उन लोगों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह खेत गए किसानों ने उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा होने की बात बताई तो हड़कंप मच गया। श्रवण ने आरोप लगाते हुए बताया कि मृतक की नाक से खून बह रहा था। गले व आंख पर चोट के निशान भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि छह भाइयों में चौथे नंबर का था। मौत से पिता भूलन सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हरदी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटा था
परिजनों ने बताया कि चुनमुन दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। नौ अगस्त को दिल्ली से घर आया था। घर में खुशी का माहौल था। देर शाम गांव स्थित अपने खेतों पर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन किसी को नहीं पता था कि अब वह वापस नहीं लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा न दर्ज करने का आरोप, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
परिजनों ने आरोप लगाया कि पांच लोगों ने चुनमुन की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपियों के खिला नामजद तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी कार्रवाई
घटनास्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मृतक के परिजनों से बातचीत की गई है। आरोपियों की सीडीआर सहित सभी बिंदुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - वृंदा शुक्ला, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed