{"_id":"58baf3474f1c1b462f83104e","slug":"young-man-keeping-goats-in-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में युवक चरा रहा बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में युवक चरा रहा बकरियां
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनारी गांव निवासी एक युवक को ट्रैवलिंग एजेंट ने सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर भेजा था। मगर वहां पहुंचने पर युवक को बकरी चराने और सफाई कर्मी के काम पर लगा दिया गया। 15 दिन से युवक सऊदी अरब के अरार शहर में फंसा है। युवक के पिता ने आईजी, डीएम व एसपी के साथ ही सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास में भी बेटे को भारत वापस लाने के लिए पत्र भेजा है।
कैसरगंज थाना क्षेत्र के महुरीकला सोनारी गांव निवासी मुदस्सिर पुत्र शफीक अहमद बेरोजगार था। कुछ दिन पूर्व जरवलरोड थाना क्षेत्र के हरचंदा गांव निवासी अल्ताफ से शफीक की मुलाकात हुई। उसने अपने को ट्रैवलिंग एजेंट बताया और उसके पुत्र मुदस्सिर को सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने एक लाख 20 हजार रुपये वीजा और पासपोर्ट के नाम पर लिए। फिर दस हजार रुपये और लिए।
18 फरवरी को लखनऊ से दिल्ली जाने के बाद वह दिल्ली से सऊदी अरब रवाना हो गया। शफीक का कहना है कि सऊदी में उसे अरार शहर में चालक की जगह बकरी चराने का काम दिया गया। इसके बाद उससे शौचालय आदि की भी सफाई कराई जाने लगी। उसने फोन कर जानकारी परिवार को दी।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि एजेंट अल्ताफ से शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पिता ने इस मामले में थाने में तहरीर देने के साथ ही आईजी, डीएम, एसपी और सऊदी स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों को पत्र भेजकर पुत्र को वापस लाने की गुहार लगाई है।