{"_id":"66f1e6cf42801642a40e9b94","slug":"young-man-injured-report-on-eight-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-120443-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: युवक को किया घायल, आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: युवक को किया घायल, आठ पर रिपोर्ट
Tue, 24 Sep 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज। -संवाद
बहराइच। शहर के मोहल्ला सरस्वती नगर निवासी यश सिंह पर रंजिश के चलते रविवार की रात घर में घुसकर कई युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती नगर निवासी यश सिंह (25) ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पुरानी रंजिश के चलते रविवार की रात शिवाकांत मिश्रा, अनुज सिंह शूटर, गौरव, सारिम नादाब और 15 अज्ञात युवक उसके घर में घुस आए। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
जब तक आसपास के लोग एकत्रित होते, तब तक दबंग फरार हो गए। देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि चार नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।