{"_id":"6a5fbd322f0d8fae2a0f6174","slug":"young-man-chases-opponent-with-a-sword-following-a-dispute-involving-children-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-153562-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बच्चों के विवाद में युवक ने विपक्षी को तलवार लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बच्चों के विवाद में युवक ने विपक्षी को तलवार लेकर दौड़ाया
विज्ञापन
बाबागंज। ग्राम पंचायत कलवारी के मजरा बसभरिया में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस बीच एक युवक हाथ में नंगी तलवार लेकर दूसरे पक्ष की ओर दौड़ पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पीड़ित ननकऊ का आरोप है कि वह बच्चों के विवाद की शिकायत लेकर दूसरे पक्ष के घर गए थे। इसी दौरान कल्लू हाथ में तलवार लेकर बाहर निकल आया और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक के हाथ से तलवार छीनकर मामला शांत कराया।
रुपईडीहा पुलिस ने दोनों पक्षों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।