फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   XEN stopped irregularities in anti-erosion work

Bahraich News: कटान निरोधक कार्य में अनियमितता एक्सईएन ने रुकवाया

Sun, 19 May 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
XEN stopped irregularities in anti-erosion work
मोतीपुर (बहराइच)। थाना सुजौली क्षेत्र के कटान प्रभावित गांवों की जमीन को कटान से रोकने के लिए कराए गए कार्यों में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद बीते शुक्रवार को एक्सईएन ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रुकवा दिया। इस दौरान उन्होंने इस्तेमाल किए जा रहे टूटे-फूटे परकुपाइन को हटवाकर कार्य को गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना सुजौली क्षेत्र के बरखड़िया, चहलवा, मंगलपुरवा व विजय नगर गांव कटान प्रभावित क्षेत्र में आता है। यहां कटान को रोकने के लिए सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम नानपारा द्वारा कटान निरोधक कार्य कराया जा रहा था। करीब दो दिन पूर्व गांव में कराए जा रहे कटान निरोधक के कार्य में भ्रष्टाचार का मामला खुलासा होने के बाद विभाग के उच्चाधिकारियों ने जांच कमेटी बैठाकर कार्य को रुकवा दिया था। विभाग के एक्सईएन जयप्रकाश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। हालांकि, मौके पर टूटे-फूटे परकुपाइन नहीं मिले। एक्सईएन ने बताया कि टूटे-फूटे परकुपाइन के इस्तेमाल होने की जानकारी मिली थी। जिसे विभाग के जेई अजय वर्मा से जांच कराने के बाद हटवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब जेई वर्मा की देखरेख में ही वाइब्रेटर व अन्य जरूरत की मशीनों के साथ मानक के अनुरूप परकुपाइन बनाए जा रहें हैं। इस मामले को अमर उजाला ने उजागर किया था। जिसके बाद विभाग स्तर से यह कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed