फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   X300 Pro got a resounding victory in the friendly match

Bahraich News: मैत्री मैच में एक्स 300 प्रो को मिली धमाकेदार जीत

Sun, 07 Dec 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 07 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
X300 Pro got a resounding victory in the friendly match
केडीसी में क्रिकेट मैच में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। - स्रोत : आयोजक
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में शनिवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी की ओर से मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबला एक्स 300 और एक्स 300 प्रो टीमों के बीच हुआ। इसमें एक्स 300 प्रो की धमाकेदार जीत हुई।
विज्ञापन


टॉस जीतकर एक्स 300 प्रो के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवरों के इस रोमांचक मैच में एक्स 300 प्रो ने महज एक विकेट खोकर 170 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की ओर से फहाद ने 34 गेंदों पर 84 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि जुबेर ने 16 गेंदों पर 51 रन बनाकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। एक्स 300 की तरफ से केवल रिशाद को एक विकेट मिला।
विज्ञापन


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्स 300 की टीम दबाव में दिखाई दी और निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी। बल्लेबाजों में सिर्फ रिशाद ही संघर्ष करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 21 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। एक्स 300 प्रो की ओर से पांडेय और अंकित ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। शानदार प्रदर्शन के लिए फहाद को मैन ऑफ द मैच, जुबेर खान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और पांडेय को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।


मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी तुषार और रवि ने निभाई, जबकि स्कोरिंग समीर शुक्ला ने की। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि नमित अग्रवाल और विनय पांडेय ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed