{"_id":"62f7e10ef1a5a51f48362fe7","slug":"x-ray-machine-found-closed-in-inspection-bahraich-news-lko6438016183","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में बंद मिली एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बंद मिली एक्सरे मशीन
विज्ञापन
पयागपुर सीएचसी का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सुविधाएं न मिलने व स्वास्थ्य केंद्र पर साफ-सफाई का अभाव होने की शिकायतें बीते कई दिनों से एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार को मिल रही थीं। इस पर एसडीएम ने शनिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां काफी अव्यवस्थाएं दिखाई पड़ीं। इसके साथ ही एक्सरे मशीन भी बंद पड़ी मिली। जिस पर उन्होंने शीघ्र ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार शनिवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचे। वहां उन्होंने लेबर रूम, ओपीडी के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। मौके पर मौजूद मरीजों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे मशीन बंद पड़ी है।
ऐसे में उन्हें एक्सरे बाहर से कराना पड़ता है। जिससे मरीजों को आने जाने में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इसके साथ ही उन्हें शुल्क भी अधिक देना पड़ता है। पूछताछ के दौरान वहां मौजूद चिकित्सकों ने एक्सरे फिल्म धुलने का केमिकल न होने के कारण मशीन बंद होना बताया। इस पर एसडीएम ने शीघ्र ही केमिकल मंगवाकर एक्सरे मशीन संचालित कराने के निर्देश दिए।