{"_id":"5e42e29d8ebc3ee5af3ed63a","slug":"workers-distributed-sweets-on-aap-s-victory-in-delhi-bahraich-news-lko507978799","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आप की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आप की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
विज्ञापन
बहराइच के हमजापुरा में आप आप जिलाध्यक्ष के आवास पर दिल्ली चुनाव में पार्टी जीत पर जिलाध्यक्ष को म
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न कार्यकर्ताओं ने गोले दागकर व मिठाई बांटकर मनाया। जीत का जश्न मनाने के लिए प्रशासन ने जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी थी, जिससे कार्यालय पर ही आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुई प्रचंड जीत की खुशियां मनाईं। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जीत आम जनता की जीत बताई।
आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष संतोष कुमार रस्तोगी ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने यह साबित कर दिया कि इस मुल्क में नफरत की राजनीति करने वालों पर प्यार का पैगाम हावी है। यह जीत दिल्ली समेत पूरे देश में सत्य व ईमानदारी का संदेश दे रही है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा व महिलाओं की सुरक्षा जैसी सुविधा दी।
भ्रष्टाचार पर नियंत्रण कर जनता का दिल जीता। इसीलिए दिल्ली की जनता ने काम करने वाली आम आदमी पार्टी को अपना वोट देकर तीसरी बार अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी। कार्यालय पर जिला सचिव फिरोज खान ने जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी रस्तोगी को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी भोला सोनी, पयागपुर प्रभारी डॉ. विद्यानंद गिरी, एकता, डॉ. तनवीर सिद्दीकी, यूथ विंग अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, विश्वनाथ जायसवाल, इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा को नहीं बर्दाश्त आप की जीत
आप की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी रस्तोगी ने कहा कि दिल्ली में बनी प्रचंड बहुमत से आप की सरकार को भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि यहां पर आप को जश्न मनाने से रोका गया। लोगों को मिठाई नहीं खिलाने दी गई।
कौन जीत रहा है भाई
दिल्ली में चुनाव का परिणाम जानने के लिए लोग दिनभर टीवी व मोबाइल से चिपके रहे। रास्ते से गुजर रहे लोग एक-दूसरे से यही पूछते रहे कि कौन जीत रहा है भाई। किसकी सरकार बन रही है। सुबह से ही चौक-चौराहों पर हार-जीत की चर्चा जोरों पर रही।