{"_id":"6797e83bc9dbaf662003cf54","slug":"workers-death-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-125869-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत
Tue, 28 Jan 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। मटेरा स्टेशन पर तारों की लाइन बिछाने के कार्य में लगे श्रमिक की रविवार की रात संदिग्ध अवस्था में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर आए परिजनों ने मौत पर संदेह जताया तो पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
प्रयागराज जिले के मदरा भगनपुर करछना गांव निवासी पन्ना लाल पटेल (55) की रविवार को संदिग्ध अवस्था में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर आए मृतक के बड़े बेटे नरेंद्र का आरोप है कि बीती 11 जनवरी को ठेकेदार 12 मजदूरों को बहराइच के मटेरा स्टेशन पर चल रहे बिजली के तार डालने के काम में लेकर आए और वे सभी के लिए खाना बनाने का काम करते थे।
रविवार को उनसे बात होने के कुछ देर बाद ही ठेकेदार ने फोन कर हालत बिगड़ने पर उनकी मौत होने की जानकारी दी। पन्ना लाला को दो बेटे राजू और नरेंद्र है। मौत से पत्नी पानकली समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मटेरा थानाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि बीमारी से मौत होने की जानकारी मिली थी। नगर कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा रही है। इसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।