{"_id":"5dcc3ad58ebc3e5afa2fc44b","slug":"women-suicide-bahraich-news-lko4920645171","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। सरखना गांव निवासी एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रानीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सरखना निवासी शिवकुमारी (22) पुत्री राजकुमार सोनी का विवाह तीन वर्ष पूर्व पहाड़ापुर गांव से हुआ था। लेकिन किसी कारणवश विदाई नहीं हुई थी।
जिससे शिवकुमारी मायके में ही रही थी। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे परिवार के लोगों ने देखा कि शिवकुमारी का शव फंदे पर लटक रहा है। परिवारजनों ने उसको नीचे उतारा। चिकित्सकों को दिखाया, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर सूूचना पुलिस को दी गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवाहिता की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।