फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women started Nirjala fast with Kharna

Bahraich News: खरना के साथ महिलाओं ने शुरू किया निर्जला व्रत

Sun, 19 Nov 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Women started Nirjala fast with Kharna
बाराबंकी। भगवान भाष्कर की उपासना का महापर्व छठ पूजा पर महिलाओं ने निर्जला व्रत की शुरुआत की। कुछ परिवार खरना पूजन की रस्म निभाने घाट किनारे आए तो ज्यादातर परिवारों ने घर पर ही पूजन कर छठी मइया को ठेकुआ, रसियाव आदि का भोग लगाया और परिवार संग प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।
विज्ञापन


हे सूर्यदेव जिस तरह समूचे ब्रह्मांड में आपकी आभा व ऊर्जा विद्यमान है, उसी प्रकार उनके भी पुत्र की कीर्ति दूर-दूर तक फैले। इस मन्नत के साथ शनिवार को सूर्य उपासना के महापर्व का दूसरा दिन बीता। शनिवार को महिलाओं ने खरना यानी छोठी छठ मनाई। दोपहर से ही घरों में छठ मइया के गीत गूंजने लगे। नदी के घाटों व पूजा स्थलों पर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा। घर से घाट-बाजार तक पर्व का उल्लास दिखा। उधर, नागेश्वरनाथ तालाब पर सम्राट समोसा की ओर से चाय व पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही टेंट लगवाया जा रहा है। यहां पर पूजा करने आए लोगों के लिए रुकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन





चढ़ी कड़ाही, बनने लगा ठेकुआ
व्रती महिलाओं ने दिन में छठ मइया के गीत गाते हुए चूल्हे में आम की लकड़ी से देशी घी में ठेकुआ बनाया तो भीनी-भीनी खुशबू से घर व आंंगन महक उठा। दूरदराज रहकर नौकरी करने वाले आए रिश्तेदारों से घरों में उत्सव सरीखा माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बाजार में दुकानों पर लगी रही भीड़
बाजार में महिलाओं ने छठ पूजा के लिए सामान की खरीदारी की। बाजार में फलों की खूब मांग रही। महिलाओं ने पूजा की जरूरत सामग्री सुथनी, कच्ची अदरख, कच्ची हल्दी, गन्ना, नारियल, शकरकंद, आंवला, कैथा, अनानास, सिंघाड़ा, शरीफा, केला, अनार, सेव, सुपारी आदि की खरीदारी की। इस दौरान दुकानों पर भीड़ जुटी रही।






तैयार हो रहा कृत्रिम तालाब, बनाई सुशोभिता
पुलिस लाइन में कृत्रिम तालाब बनाया जा रहा है। इसके अलावा आवास विकास स्थित पार्क में दुर्गा सेवा समिति की ओर से कृत्रिम तालाब बनाया गया है। इस तालाब के किनारे व्रती महिलाओं के घर के बच्चों ने सुशोभिता बनाईं। यहां पर एलईडी लगाई जा रही है, जहां एक ओर पूजा अर्चना हाेगी, वहीं दूसरी ओर रविवार को विश्वकप क्रिकेट मैच का प्रसारण दिखाया जाएगा।







अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य आज
आज व्रती महिलाएं पूजा-अर्चना कर अस्त होते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी। नागेश्वरनाथ तालाब, रेठ नदी के चिलहटा घाट, आलापुर घाट, आवास विकास में बनाए गए कृत्रिम तालाब पर वेदी बनाई गईं और भगवान सूर्य की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed