{"_id":"5dfa6b518ebc3e879f4a8aab","slug":"women-s-murder-bahraich-news-lko498502120","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या, पांच पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीचौराहा (बहराइच)। आसमानपुर गांव निवासी एक महिला की हत्या कर उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उसके पति, ससुर, सास समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
रामगांव थाना अंतर्गत आसमानपुर गांव निवासी ननकई (35) पत्नी फारुख का शव बुधवार की सुबह गांव से 300 मीटर दूर चकमार्ग पर पड़ा मिला। गांव के लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामगांव थानाध्यक्ष मुकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला के शरीर, सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे।
उसके मायके के लोगों को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर खैरीघाट थाना क्षेत्र के पथार गांव निवासी महिला का भाई शेर अली बहन की ससुराल पहुंच गया। यहां शव देखकर वह बिलख कर रोने लगा। उसने दहेज व पारिवारिक विवाद के कारण ससुराल के लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका जतायी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर एएसपी रवींद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि भाई शेर अली की तहरीर पर पति फारुख उर्फ छोटकऊ समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है।
दो माह से मुंबई में है फारुख
नामजद आरोपी फारुख को लेकर गांव के लोगों का कहना है कि वह मजदूरी करता है। वह दो माह पूर्व मुंबई चला गया था। ऐसे में उस पर केस दर्ज करना गलत है। इस बारे में थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि केस तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ है। विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।