{"_id":"5d65727c8ebc3e014b5f8680","slug":"women-died-from-electric-shock-bahraich-news-lko4783910121","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की करंट की चपेट में आकर मौत, तीन के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की करंट की चपेट में आकर मौत, तीन के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। खेत की मेड़ पर चारों ओर लगाए गए तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मझरा गांव निवासी एक महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत मझरा गांव निवासी सोनमती (27) पत्नी सोहन मंगलवार सुबह पांच बजे नित्यक्रिया के लिए खेत गई थी। यहां पर उसने खेत के किनारे लगे तार के बाड़ को पकड़ लिया। बाड़ में करंट प्रवाहित हो रहा था। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
काफी देर बाद महिला के घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह खेत के निकट मृत मिली। इस पर कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली के उपनिरीक्षक लव कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक नेे बताया कि मृतका के पति सोहन ने खेत मालिकों को नामजद करते हुए तहरीर दी। इस पर गांव निवासी खेत मालिक पवन कुमार, ननकन और रामकिशुन के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।