फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women angry over not getting food grains

खाद्यान्न न मिलने से भड़कीं महिलाएं

Fri, 04 Oct 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Women angry over not getting food grains
मिहींपुरवा विकास खंड के भगड़िया गांव में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। भगड़िया गांव के कोटेदार की ओर से कार्डधारकों को खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। विरोध करने पर कोटेदार ग्रामीणों से अभद्रता कर उन्हें भगा देता है। इस मामले में छह दिन पूर्व ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने डीएसओ से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने डीएम व डीएसओ को ज्ञापन भेज कर कोटेदार पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भगड़िया के कोटेदार विद्याप्रकाश हैं। गांव की महिलाओं व ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार कार्डधारकों को खाद्यान्न नहीं दे रहा है। वहीं, जिन कार्डधारकों को खाद्यान्न दिया भी जा रहा है, उन्हें प्रति यूनिट कम दिया जा रहा है। जब ग्रामीण पूरा खाद्यान्न देने की बात करते हैं तो कोटेदार गोदाम से ही अनाज कम आने की बात कहकर अभद्रता कर उन्हें भगा देता है।
विज्ञापन

इससे नाराज गांव की महिलाओं ने सकीना बेगम, सैदुला, संगीता, निर्मला की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेज कर कोटेदार पर कार्रवाई करने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि प्रभारी पूर्ति निरीक्षक हरीश कुमार साहनी से कई बार इस मामले की शिकायत की गई, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भगड़िया गांव के ग्राम प्रधान कृष्णकुमार सिंह की अगुवाई में छह दिन पूर्व ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कोटेदार की शिकायत की, लेकिन शिकायत के बाद भी अभी तक कुछ नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में आक्राश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed