{"_id":"5e7104528ebc3ea7ef38ce3e","slug":"woman-s-body-found-hanging-on-tree-bahraich-news-lko5140285108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के गिरधारीपुर गांव के पास बनी नहर पटरी पुलिया के नीचे लगे खैर के पेड़ पर फंदे से एक महिला का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त करवाई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ग्रामीण हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत गिरधारीपुर गांव के निकट कदम पुलिया है। इस पुलिया पर नहर पटरी संचालित है। नहर की पटरी के नीचे खैर का पेड़ लगा हुआ है। खैर के पेड़ से लगभग 55 वर्षीय वृद्ध महिला का शव फंदे से लटक रहा था। मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे कुछ ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे, तभी शव पेड़ से लटका हुआ देखा। इस पर लोगों ने कोतवाली की पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से महिला की शिनाख्त करवाई, लेकिन लोगों ने महिला को पहचानने से इंकार कर दिया। इस पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीण महिला की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
हाथ में है गोदना
प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि मृतक महिला के बायें हाथ पर गोदना बना हुआ है। जिसमें राजकुमार वर्मा की औरत लिखा हुआ है। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।