{"_id":"62409dbbea2ed4089132e092","slug":"woman-reached-with-police-to-stop-husband-s-marriage-bahraich-news-lko6234086167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौहर की शादी रुकवाने पुलिस लेकर पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर की शादी रुकवाने पुलिस लेकर पहुंची महिला
विज्ञापन
बहराइच। खत्रीपुरा मोहल्ले में दूसरी शादी रचा रहे शौहर का निकाह रुकवाने के लिए एक महिला रविवार को पुलिस लेकर पहुंच गई। काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस दूल्हे को अपने साथ थाने ले आई है। यहां पर पुलिस ने पूरा मामला समझा औैर दोनों के बीच न्यायालय में चल रहे विवाद को खत्म हो जाने के बाद ही शादी करने की बात कही।
शहर के खत्रीपुरा मोहल्ले में बलरामपुर जिले से बरात आई थी। दूल्हा मंडप में बैठा था। लोग खाना खा चुके थे। निकाह होना बाकी था। बताया जाता है कि तभी एक महिला पुलिस को लेकर पहुंची और शादी रुकवाने की बात कही। महिला ने बताया कि दूल्हा दूसरी शादी कर रहा है। पहली शादी मेरे साथ हुई है। जिसका मुकदमा भी चल रहा है। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ।
मामला बढ़ते देख पुलिस दूल्हे को कोतवाली ले आई। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दूल्हा दूसरी शादी कर रहा था। 2017 में उसकी शादी हो चुकी है। 2019 में उसकी पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था। 30 मार्च को मुकदमा भी फाइनल होने वाला है। तब तक के लिए शादी को रोक दिया गया है। फैसला आने के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुुसार की जाएगी।