{"_id":"675334ffbbab60fa560a04f0","slug":"woman-killed-in-road-accident-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-123599-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
Fri, 06 Dec 2024 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
शिवपुर/खैरीघाट/तेजवापुर (बहराइच)। खैरीघाट थाना के इमामगंज पुलिया के पास बृहस्पतिवार की रात गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई रिक्शा और ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि ई रिक्शा और ऑटो में सवार 12 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज नहर पुलिया के पास नानपारा चीनी मिल गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई रिक्शा में बैठे हरदी थाना के बहदुरिया गांव निवासी पंकज (23), मीना, शिवाजी, लक्ष्मी और चालक नसीम घायल हो गए। इसी दौरान ट्रैक्टर ने ई रिक्शा के बाद तुरंत आगे जा रही ऑटो में भी टक्कर मार दी।
ऑटो सवार इमामगंज निवासी रियाजउद्दीन, राजू, अफसर जहां समेत सात लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी नानपारा भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक पति दिल्ली में रोजगार कर परिवार का भरण-पोषण करते है।
विज्ञापन
शादी तीन साल पहले हुई थी, कोई संतान नहीं है जबकि हालत गंभीर होने पर पंकज, मीना, शिवा जी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया हादसे में महिला की मौत हुई है। टक्कर मारने वाले चालक का पता लगाया जा रहा है।