{"_id":"6446b46c51b72588c700aa4c","slug":"woman-killed-in-bike-collision-bahraich-news-c-13-1-198488-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत
Mon, 24 Apr 2023 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर रविवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी बाइक पर बैठी महिला उछल कर रोड पर गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेझा निवासी केसरा (40) रविवार शाम पुत्र के निकाह के लिए खरीदारी करने के अपने पति मजीद के साथ परवानी बाजार गयी थी। खरीदारी करने के बाद वह बाइक से घर वापस आ रही थी। इसी दौरान बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनीहा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में केसरा सड़क पर गिर गयी और सिर में गहरी चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि मौके पर मौजूद कई लोग डिवाइडर से बाइक टकराने की भी बात कह रहे हैं। मोतीपुर थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
मातम में बदल गयी निकाह की खुशियां
मृतका केसरा के पति मजीद ने बताया कि मंगलवार को उनके बेटे का निकाह है, जिसके चलते घर में खुशी का माहौल था और सभी निकाह की तैयारियों में जुटे थे। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी और रविवार को कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार गए थे। इस दौरान हुए हादसे से निकाह की खुशियां मातम में बदल गयी हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।