{"_id":"61bccec081826851c6509dba","slug":"woman-killed-by-entering-house-head-injury-bahraich-news-lko6094096142","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर चारपाई पर फेंका शव, मुकदमा दर्ज 16-48-54","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर चारपाई पर फेंका शव, मुकदमा दर्ज 16-48-54
विज्ञापन
बहराइच। थाना क्षेत्र के सरसा गांव में एक महिला की घर में घुस कर हत्या के बाद हत्यारे शव को चारपाई पर फेंक कर फरार हो गए। इसकी जानकारी से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला के सिर पर हमला कर हत्या की गई है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी 45 वर्षीय कलावती उर्फ मंतूरा गांव के बाहर बने मकान में अकेले रहती थी। उनका 22 वर्षीय बेटा पुनीत राजस्थान में मजदूरी करता है। बेटे ने बताया कि मां का हालचाल लेने के लिए वह रोज फोन करता था, लेकिन बीते दो-तीन से मां का फोन नहीं उठा।
फोन न उठने पर गांव व रिश्तेदारों को मां के पास भेजा। गांव के लोगों ने बताया कि अंदर से दरवाजा बंद है। सूचना पर खुटेहना चौकी प्रभारी गजेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया तो महिला का शव बरामद हुआ। महिला के सिर में चोट का निशान पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे महिला की हत्या कर शव को चारपाई पर फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देगी।
महिला का पति न होने के कारण वह मायके में रहती थी। बेटा बाहर कमाने चला गया तो गांव के बाहर मकान बनवा कर रहने लगी। चर्चा है कि उसके पास कुछ जमीन भी थी, आशंका जताई जा रही है कि जमीन की लालच में ही किसी परिचित ने महिला की हत्या की होगी। मतृक महिला के सिर में चोट के निशान पाए गए है।