फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman jumps into the Saryu; divers rescue her.

Bahraich News: महिला ने सरयू में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

Wed, 08 Jul 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman jumps into the Saryu; divers rescue her.
सरयू नदी में छलांग लगाने के दौरान गोताखोरों द्वारा बचाई गई महिला।
जरवलरोड। नंदोलिया गांव की एक महिला ने मंगलवार रात घरेलू विवाद से आहत होकर संजय सेतु से सरयू नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों और स्टीमर की टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी रानी राजपूत (35) चार बच्चों की मां हैं और अपने ससुराल में रहती हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से निकलकर ऑटो रिक्शा से संजय सेतु पहुंचीं। पुल की रेलिंग के पास कुछ देर टहलने के बाद उन्होंने सरयू नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जरवलरोड थाना की पुलिस गोताखोरों और स्टीमर के साथ मौके पर पहुंची। तेज बहाव के बीच काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर बातचीत कराई गई। उपचार के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed