फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman going to buy medicine dies in road accident

Bahraich News: दवा लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Wed, 27 May 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman going to buy medicine dies in road accident
बहराइच/नवाबगंज। पति के साथ सोमवार को दवा लेने निकली महिला सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दो अन्य सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की जान चली गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर गरदौरी गांव निवासी मालती देवी (40) अपने पति बद्दन के साथ सोमवार को दवा लेने बाइक से बहराइच आ रही थीं। दोपहर लगभग दो बजे चिचड़ी चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे मालती देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। घायल अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया, जहां रात लगभग आठ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, दरगाह इलाके के पलरीबाग निवासी चुन्ना (55) नगर के डिगिहा तिराहे पर सब्जी का ठेला लगाते थे। उनके भतीजे सन्ना ने बताया कि चुन्ना को सोमवार देर रात घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार, नवाबगंज निवासी अयान (18) किसी काम से बाइक से रुपईडीहा कस्बा आए थे। देर रात वापसी के दौरान बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर मंडहवा पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह 12 फीट गहरी खाई में गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed