फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman fell from bike, died

Bahraich News: बाइक से गिरी महिला, मौत

Tue, 23 May 2023 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 23 May 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Woman fell from bike, died
फखरपुर (बहराइच)। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौंरी निवासी महिला पति के साथ बाइक से लौट रही थी। अचानक सड़क पर सामने आए गोवंश से बाइक टकरा गई। इससे महिला उछल कर सड़क पर गिर गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर पर गंभीर चोट लगने महिला की मौत हो गई। पति को मामूली चोट आई
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के कमलाजोत निवासी एक रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में सोमवार को लक्ष्मी देवी (45) पति दीप नारायण के साथ गई थी। मंगलवार को वह पति के साथ बाइक से लौट रही थी। इसी दौरान बहराइच-लखनऊ मार्ग पर जैतापुर मोड़ के पास बाइक के सामने गोवंश आ गया। बाइक उससे टकरा गई। पीछे बैठी लक्ष्मी सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी पर तैनात चिकित्सक रामेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर में लक्ष्मी देवी मृत अवस्था में आई थी। पुलिस को सूचना देकर उसके शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed