फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman dies under suspicious circumstances, suspicion of murder

Bahraich News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Thu, 11 Jul 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 11 Jul 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, suspicion of murder
हुजूरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के करीमुल्लापुर गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के माथी करीमुल्लापुर गांव निवासी कुसुमा देवी (22) की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। ससुराल पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान मृतका का पति अपनी बुआ के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम धनराजपुर गया था। थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed