फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman dies after injection by quack.

Bahraich News: झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद महिला की मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after injection by quack.
कलावती देवी।
बिछिया (बहराइच)। सुजौली थाना के भुजुवा सुजौली गांव में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना किसी जांच के इंजेक्शन लगाया गया, जिसके तुरंत बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

गांव निवासी कलावती देवी (45) पिछले कई दिनों से बीमार थीं। वह ब्लड प्रेशर और शुगर की मरीज थीं तथा तीन-चार दिनों से उनकी तबीयत अधिक खराब चल रही थी। शनिवार दोपहर परिजन उन्हें इलाज के लिए क्षेत्र के एक स्थानीय चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गए।
विज्ञापन


मृतका के बेटे अजय के अनुसार, क्लीनिक पर मौजूद चिकित्सक ने बिना किसी जांच के यह कहते हुए इंजेक्शन लगा दिया कि मरीज जल्द ठीक हो जाएगी। आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही कलावती देवी की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सुजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी रामगोविंद वर्मा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


स्वास्थ्य विभाग कराएगा जांच

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं थी, अब पता चला है, जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। जांच में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed