{"_id":"67b77a7025a9f4a6530083d5","slug":"woman-dies-after-consuming-toxic-substance-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-126993-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत
Fri, 21 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी महिला ने बुधवार को संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, सूचना पाकर मृतका के मायके गोंडा जिले से रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
भंगहा गांव निवासी शांति देवी (25) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मृतका की जेठानी बबीता ने बताया कि शांति ने जहर क्यों खाया, इसकी जानकारी नहीं है। शांति को एक बेटा है, पति बनारसी खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
हुजूरपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।