{"_id":"6af608b0d7e8a4ffe60ed184","slug":"giant-pythons-found-in-two-villages-released-into-the-forest-bahraich-news-c-98-1-slko1009-160079-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो गांवों में निकले विशाल अजगर, जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो गांवों में निकले विशाल अजगर, जंगल में छोड़ा
Fri, 13 Nov 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा/बौंडी। अलग-अलग गांवों में अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों अजगरों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
पहली घटना कतर्नियाघाट के ककरहा वन रेंज के उर्रा गांव की है। यहां बुधवार को बुधई प्रसाद के खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन दरोगा प्रखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
दूसरी घटना देहात कोतवाली के मानपुरवा गांव की है। यहां बृहस्पतिवार दोपहर शब्बन के घर के पास झाड़ियों में करीब आठ फीट लंबा अजगर दिखा। गांव के प्रशासक अबू अफसर खान ने वन विभाग और टिकोरा पुलिस चौकी को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव ने बताया कि अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।