{"_id":"6af605b7ba16e1368c0a9153","slug":"a-combing-operation-was-carried-out-using-jaymala-and-champakali-in-the-search-for-the-leopard-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160052-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए की तलाश में जयमाला व चंपाकली से कराई गई कॉम्बिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए की तलाश में जयमाला व चंपाकली से कराई गई कॉम्बिंग
Fri, 13 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
नारायण टांडा गांव में जयमाला-चंपाकली से कराई जा रही कॉम्बिंग। -संवाद
बिछिया। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के नारायण टांडा गांव के पास मंगलवार रात युवक पर तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। रातभर तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई देने से लोग सहमे रहे। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने राजकीय हथिनियों जयमाला और चंपाकली के साथ गांव पहुंचकर कॉम्बिंग की। टीम ने तेंदुए को आबादी से दूर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया।
ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार को तेंदुआ दिनभर गांव के आसपास घूमता दिखाई दिया। शाम करीब छह बजे शौच के लिए खेत की ओर गए अनिल (23) पर उसने हमला कर दिया था। इसके बाद रातभर तेंदुए की गुर्राहट सुनाई देती रही, जिससे ग्रामीणों की नींद उड़ी रही।
तेंदुए की दहशत दूर करने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने गांव के आसपास गन्ने के खेतों में कॉम्बिंग की। वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष और वाचर सुनील व संजय ने हथिनियों के साथ मौके पर पहुंचकर गश्त की। आबादी के आसपास लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।