Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two accused arrested for stealing wires from a solar plant

Bahraich News: सोलर प्लांट से तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 13 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing wires from a solar plant
बहराइच। हरदी क्षेत्र में सोलर प्लांट से एल्युमिनियम और कॉपर के तार चोरी करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के सात बंडल तार और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि 11 नवंबर को सोलर प्लांट से करीब दो क्विंटल एल्युमिनियम और कॉपर के तार चोरी होने की सूचना मिली थी। हरदी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार की देखरेख में टीम ने भगवानपुर-सिकंदरपुर मार्ग पर गैस गोदाम के पास से संदिग्ध हालात में मिले लखीमपुर खीरी जिले के डंडौरी निवासी मो. हनीफ और मेहवा निवासी ओमप्रकाश को पकड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास से सात बंडल एल्युमिनियम केबल और कॉपर वायर बरामद किए। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार, मो. हनीफ के खिलाफ बहराइच, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी और लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, ओमप्रकाश के खिलाफ लखीमपुर खीरी के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट, जुआ और दहेज उत्पीड़न समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed