{"_id":"68644abb7df56eb69504792a","slug":"woman-consumed-poison-under-suspicious-circumstances-dies-bahraich-news-c-98-1-brp1009-132973-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में महिला ने खाया विषाक्त, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में महिला ने खाया विषाक्त, मौत
Wed, 02 Jul 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
पायल की फाइल फोटो।
बहराइच। ग्राम पंचायत मेड़किया पौंडा निवासी पायल (24) ने सोमवार को संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में परिजन उसे अस्पताल लाए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोतीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेड़किया पौंडा निवासी भानू ने बताया कि सोमवार की सुबह पत्नी ने उठकर नाश्ता बनाकर दिया था। इसके बाद वह रोजमर्रा की तरह अपने काम पर निकल गए थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान पायल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को पता चला। इसके बाद घर के लोगों से सूचना मिली कि पायल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। इस पर उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से सीएचसी मिहींपुरवा लाया गया। वहां चिकित्सकों ने पायल को गंभीर हालत में भर्ती कर इलाज शुरू किया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पायल अपने पीछे दो बेटियों व दो माह के बेटे शिवांश को छोड़ गई हैं।