{"_id":"67cdddba3694e4dce40e093b","slug":"woman-consumed-poison-due-to-grief-over-her-husbands-death-bahraich-news-c-98-1-slko1011-127741-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पति के गम में महिला ने खाया विषाक्त, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पति के गम में महिला ने खाया विषाक्त, मौत
Sun, 09 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने रविवार को विषाक्त खा लिया। गंभीर हालात में उन्हें परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हरदी थाना क्षेत्र के बग्गर गांव निवासी सुनीता (33) ने शनिवार की रात संदिग्ध हालात में विषाक्त खा लिया। हालत खराब होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सुनीता को आननफानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए मृतका के रिश्तेदार विजय सिंह ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले सुनीता के पति की हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अवसाद में थी और मायके चली गई थी। मृतका अपने पीछे दो बच्चों 13 वर्षीय बेटी सोनम व बेटे उज्ज्वल सिंह 15 को छोड़ गई हैं।