{"_id":"ae3723d31275e73e9816ad92506fa322","slug":"woman-beaten-auto-driver-with-slippers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर महिला ने आटो चालक को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर महिला ने आटो चालक को चप्पलों से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटो में एक महिला के साथ चालक ने छेड़खानी की। महिला के विरोध के बाद भी जब चालक नहीं माना तो उसने शोर मचाते हुए आटो रोकवा लिया। आटो से उतरते ही चालक पर चप्पलों की बौछार कर दी। रोड पर अचानक यह देखकर लोग सन्न रह गए। लोगों ने किसी तरह बीच बराव कराया। तब तक पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
केस दर्ज कराने से इन्कार करते हुए महिला चली गई। इस दौरान एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। कोतवाली देहात के ग्राम असरौरा गांव निवासी दिनेश कुमार की 23 वर्षीय पत्नी रविवार सुबह स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल गई थी। लौटते समय वह एक आटो में सवार हो गई।
विज्ञापन
महिला के अलावा आटो में एक और युवक था। महिला चालक के पीठ से सटी सीट पर बैठी थी। आटो जब इंदिरा गांधी स्टेडियम के निकट पहुंचा तो चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने आटो रोकने को कहा लेकिन चालक ने आटो नहीं रोकी। तब तक आटो शहर के पानी टंकी चौराहे पर पहुंच चुका था।
विज्ञापन
यहां महिला ने चीखना शुरू कर दिया। चौराहे पर अचानक वाहन के आगे आने से आटो के रुकते ही महिला कूद पड़ी। उसने चालक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इकट्ठा भीड़ ने भी हाथ साफ किया।