फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wolf terror in five police station areas

Bahraich News: पांच थाना क्षेत्रों में भेड़िये की दहशत

Sun, 08 Sep 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 08 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Wolf terror in five police station areas
महसी के मंगलपुरवा में दिखा भेड़िया। -संवाद
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव, गाजी मियां व कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मनोरम छटाओं से बहराइच को जितनी ख्याति नहीं मिली थी, उतनी ख्याति कछार के भेड़ियों ने चंद दिनों में दिला दी है। लगातार मासूमों को निवाला बना रहे खूनी भेड़िये राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन


भेड़ियों को पकड़ने के लिए वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट के साथ-साथ वन विभाग के आला अफसर तराई के कछार में कैंप कर रहे हैं। भेड़ियों पर काबू पाने के लिए 18 शूटरों की टीम भी गन्ने के खेतों की खाक छान रही है। बावजूद इसके भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


आलम यह है कि अफसरों की कॉम्बिंग व तामझाम के बीच भेड़ियों ने 10 लोगों को मौत के घाट उतारकर 43 लोगों को घायल कर दिया है। वहीं हरदी थाना क्षेत्र से शुरू हुई दहशत देखते ही देखते चंद दिनों में पांच थाना क्षेत्रों में फैल गई और एक लाख से अधिक की आबादी डर के साए में जीने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेड़ियों की चालाकी के सामने अफसरों की बेबसी इस बात से समझी जा सकती है कि अब अफसर 24 घंटे के भीतर कोई भी हमला न होने पर ही खुश हो जा रहे हैं।



हरदी थाना क्षेत्रः नौ बने निवाला तो दो दर्जन से अधिक घायल
भेड़ियों ने सबसे ज्यादा उत्पात हरदी थाना क्षेत्र में मचाया है। अब तक हरदी में एक महिला व आठ मासूमों समेत नौ लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। वहीं दो दर्जन से अधिक लोगों को घायल भी किया है। मृतकों में मिश्रनपुरवा निवासी सायरा (03), नयापुरवा निवासी छोटू (02), मक्कापुरवा निवासी अख्तर रजा (डेढ़ वर्ष), नकवा निवासी प्रतिभा (2), कोलैला निवासी किशन (07), सिंगिया नसीरपुर निवासी संध्या (04), खुशबू (04), कुम्हारनपुरवा निवासी रीता देवी (52) व नववन गरेठी निवासी अंजलि (02) शामिल हैं।



खैरीघाट थाना क्षेत्रः एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
भेड़ियों ने हरदी थाना क्षेत्र के बाद सबसे ज्यादा उत्पात खैरीघाट थाना क्षेत्र में मचाया है। भेड़िये ने दीवानपुरवा निवासी अयान (05)
पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुका है जिससे दहशत का माहौल है।



नानपारा कोतवाली क्षेत्रः चार भेड़ियों के दिखने के बाद से दहशत
कोतवाली नानपारा के हकीमपुरवा में चार सितंबर की सुबह ग्रामीणों ने चार भेड़ियों के दिखने की बात कही थी। वहीं शाम को खेत गई महिला कुसुम पर भेड़िये ने हमला कर दिया था। ग्रामीणों ने एक घर में भेड़ियो के मौजूद होने की बात कही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर में सघन जांच की थी लेकिन भेड़िया नहीं मिला था। उसके बाद से क्षेत्र में दहशत है।



बौंडी थाना क्षेत्रः सड़क किनारे दिखा पूरा झुंड, शाम होते ही पसर जाता है सन्नाटा
बौंडी थाना क्षेत्र में पूर्व में कई बार भेड़िया दिखने की बात कही गई थी। वहीं शुक्रवार की शाम खैरा बाजार स्थित नहर पुल के पास सात-आठ भेड़ियों का झुंड दिखा जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। झुंड दिखने के बाद से सड़क पर शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है।




देहात कोतवाली क्षेत्रः बाबा-पोते पर हमले के बाद से बेफिक्र लोगों में बढ़ी दहशत
शहर से सटे कोतवाली देहात क्षेत्र में लोग भेड़िये की दहशत से बेफिक्र थे लेकिन शुक्रवार को लोधनपुरवा निवासी कृपाराम (60) व इनके पोते सत्यम (04) पर भेड़िये ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हालांकि डीएफओ ने इसे कुत्ते का हमला करार दिया है। घटना के बाद से पूरे थाना क्षेत्र समेत शहरी क्षेत्र में भी दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed