फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wolf searching for 11th victim

Bahraich News: भेड़िया ढूंढ़ रहा 11वां शिकार

Sun, 08 Sep 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 08 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Wolf searching for 11th victim
भेड़िये को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन के दौरान चर्चा करते वनकर्मी। :स्रोत सूचना विभाग
बहराइच/खैरीघाट। शिकार की तलाश में खूनी भेड़िये भटक रहे हैं। जहां-तहां लोग उन्हें देखने के दावे कर रहे हैं। शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने हरदी थाना क्षेत्र के सीतारामपुरवा में भेड़िया दिखने का दावा किया जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम ने मौके पर सर्च अभियान चलाया लेकिन खाली हाथ रही। वहीं हुजूरपुर क्षेत्र में किसी जानवर ने बकरी को निवाला बना लिया, एक बछड़े को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। उसके बाद यहां भी भेड़िये के हमले की चर्चाएं गरम रहीं।
विज्ञापन



महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों के आतंक से 50 से अधिक गांवों के लोगों की रातों की नींद नदारद है। ग्रामीण टोली बनाकर रात भर गांव की रखवाली कर रहे हैं। रात आठ बजे ही सन्नाटे में घिर जाने वाली गांव की गलियां जागते रहो के नारों व वन विभाग-पुलिस की कॉम्बिंग टीम के बूटों से गूंज रही हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके आतंक से निजात नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार की रात व शनिवार को पूरा दिन वन विभाग की 30 से अधिक टीमें, 18 शूटर व हजारों ग्रामीण गन्ने के खेतों व नदी के कछार की खाक छानते रहे लेकिन भेड़िये उन्हें चकमा देने में सफल रहे, टीम भेड़ियों को पकड़ने में असफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन व पुलिस विभाग की टीमों ने लोगों को जागरूक भी किया। डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। थर्मल ड्रोन, पिंजरे व ट्रैप कैमरे सक्रिय हैं। जल्द ही भेड़ियों को पकड़कर उनके आतंक से निजात दिलाई जाएगी।



नदी के कछार में दिखा भेड़िया, पकड़ से दूर
हरदी थाना क्षेत्र के सीतारामपुरवा में शुक्रवार की शाम एक भेड़िया दिखा। उसे ग्रामीणों ने कैमरे में कैद भी किया लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। कॉम्बिंग व शूटिंग टीमों ने मौके पर तलाश की लेकिन भेड़िया चकमा देने में सफल रहा। उसके बाद से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।



भेड़िये की चर्चा से ही दहशत
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुलहरिया गाजीपुर के मजरा खालेपुरवा निवासी राम कुमार की बकरी को शुक्रवार को भेड़िया जैसा दिखने वाला जानवर उठा ले गया था। बाद में बकरी का लगभग पूरा खाया हुआ शव पड़ा मिला। वहीं शनिवार सुबह गुलहरिया गाजीपुर के ही दूसरे मजरे अहिरनपुरवा निवासी राजू निषाद के बरामदे में बंधा बछड़ा घायलावस्था में मिला। सूचना पर पहुंचे चिकित्सकों ने उसका इलाज किया लेकिन उसके बचने की उम्मीद कम बताई जा रही है। बछड़े पर हमले के बाद से ग्रामीणों में भेड़िया के आने की चर्चाएं जोरो पर रहीं, ग्रामीण दहशत में हैं।




घायलों को दी गई सहायता राशि
डीएम मोनिका रानी ने बताया कि महसी तहसील क्षेत्र में भेड़िये के हमले में घायल 10 लोगों के खाते में 5,400-5400 रुपये की सहायता राशि भेजी गई है। सहायता राशि पाने वालों में मखाना, सोनम, पूनम, कुन्नू, पारस, शमा, वंश, मानसी, भोगी देवी व फकीरे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed