{"_id":"69727aa9f07feed1b20f3a67","slug":"wild-elephant-seen-grazing-wheat-crop-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-143263-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गेहूं की फसल चरता नजर आया जंगली हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गेहूं की फसल चरता नजर आया जंगली हाथी
Fri, 23 Jan 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
भवानीपुर में हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल व टूटा जाल। -संवाद
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगलों से सटे खेतों में गेहूं की फसल तैयार होते ही जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है। बुधवार की रात भवानीपुर गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया और कई किसानों की फसलों को नष्ट कर दिया।
देर रात दो जंगली हाथी गांव के करीब पहुंच गए। एक हाथी खेत के किनारे लगी लोहे की जाली (चैन लिंक फेंसिंग) को तोड़कर किसान पांचू के खेत में घुस गया और गेहूं की फसल चरने लगा। सूचना मिलते ही गजमित्र अजय कुमार यादव, बबलू, सुशील, मुबारक और जलील मौके पर पहुंचे। उन्होंने टॉर्च की रोशनी और हांका लगाकर हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन हाथी वहां से नहीं हटा।
हाथी को टस से मस न होता देख गजमित्रों ने अनूठा तरीका अपनाया। उन्होंने ट्रैक्टर का साइलेंसर निकालकर तेज आवाज करते हुए उसे हाथी की ओर दौड़ाया। ट्रैक्टर के शोर से घबराकर हाथी जंगल की ओर भागा। इसी बीच हाथियों के एक अन्य समूह ने करीब दो सौ मीटर दूर स्थित किसान चंदर और होली की लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
हाथियों की इस गतिविधि को कुछ ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया है। कतर्नियाघाट के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम और गजमित्र पूरी तरह सतर्क हैं। ग्रामीणों को रात में सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि जन-धन की हानि को रोका जा सके।