फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wife killed by beaten with sticks

डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला

Tue, 06 Aug 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Wife killed by beaten with sticks
कोतवाली नानपारा के भदवारा गांव में विवाहिता की पीटकर हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : BAHRAICH
मटेराचौराहा (बहराइच)। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के भदवारा गांव निवासी एक दंपती में सोमवार की रात खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्साए पति ने डंडे से पत्नी की पिटाई कर उसे मरणासन्न कर दिया। कुछ ही देर बाद पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद पति व परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सुबह पड़ोसियों की सूचना पर मायके के लोग पहुंचे। मामले की जानकारी के बाद पहुंची मटेरा चौकी की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के धनौली समोखन गांव निवासी हिम्मत अली ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री रुबीना (28) का विवाह 10 वर्ष पूर्व भदवारा गांव निवासी गुड्डू के साथ किया था। विवाह के बाद से परिवार हंसी खुशी रह रहा था। लेकिन कुछ दिनों से गुड्डू और रुबीना के बीच अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिम्मत अली ने कहा कि सोमवार की रात घर में खाना बनाने को लेकर रुबीना का पति से विवाद हो गया। पति के अभद्रता करने पर रुबीना ने विरोध किया। इससे गुस्साए गुड्डू ने रुबीना की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद रुबीना के ससुराल के लोग फरार हो गए।
मंगलवार को सुबह आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा खुला देखा। लेकिन कोई आहट न मिलने पर अंदर पहुंचे तो घर में रुबीना मृत में पड़ी थी। घर का सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोसियों की सूचना पर मृतका के पिता हिम्मत अली परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी कोतवाली नानपारा को दी गई।

इसके बाद चौकी इंचार्ज मटेरा एसएन यादव ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed