फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wife dies in a vehicle collision, husband injured

वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

Thu, 06 Feb 2020 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Wife dies in a vehicle collision, husband injured
बहराइच। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में गुरुवार को बौद्ध परिपथ पर ठेलिया से घर जा रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। दुर्घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत वजीरपुर गांव निवासी बरसाती (38) अपनी पत्नी सुनीता (35) के साथ गुरुवार की शाम करीब सात बजे ठेलिया से घर जा रहा था। इसी दौरान बौद्ध परिपथ पर ठेलिया सवार दंपती पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने ठेलिया में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बरसाती दूर जाकर गिरा, जबकि पत्नी सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बरसाती भी घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर दरगाह पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसेे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक विनय सरोज का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। दुर्घटना करने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed