{"_id":"6431a2f49a29e6ac4300ce86","slug":"wholesaler-stabbed-with-knife-accused-of-looting-one-lakh-bahraich-news-c-13-1-172818-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: थोक व्यापारी को सरेराह मारा चाकू, एक लाख लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: थोक व्यापारी को सरेराह मारा चाकू, एक लाख लूट का आरोप
Sat, 08 Apr 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात एक थोक कपड़ा व्यापारी पर चाकू से हमला कर एक लाख रुपए लूट लिए। लहूलुहान हालत में व्यापारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं सरेराह व्यापारी पर हुए हमले से व्यापारियों में रोष है और वे कोतवाली नगर पुलिस की पेट्रोलिंग व कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। हालांकि पुलिस इसे पुराने विवाद में मारपीट होना बता रही है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला मेवातीपुरा निवासी वली नायाब कपड़े के थोक व्यापारी हैं। व्यापारी का आरोप है, कि शुक्रवार को वह दुकान बंद कर बकाया पैसे लेने के लिए निकले थे। बताया जाता है, कुछ लोगों से बकाया वसूली के बाद वह काजीपुरा स्थित अपनी ससुराल चले गए थे। जहां से वह देर रात लगभग 11:45 पर अपने घर वापस आ रहे थे।
इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे बदमाशों ने काजीपुरा मोहल्ला स्थित पचकौरी होटल के पास उन्हें घेर लिया और उनके पैसे छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने वली नायाब पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब में रखे एक लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अंकित त्रिपाठी ने बताया कि युवक पर किसी धारदार हथियार का घाव है। काफी खून निकल गया है, लेकिन अभी घायल की स्थिति नार्मल है। हालांकि पुलिस अपनी जांच में पुराने विवाद की बात कह रही है।
कई दिनों से कर रहे थे रेकी
व्यापारी वली नायाब ने बताया कि हमला व लूट करने वाले बदमाश उसका पीछा कई दिनों से कर रहे थे। उसने कई बार उन्हें अपने पीछे आते देखा था, लेकिन उसे अंदेशा नहीं था, कि सभी किस नीयत से उसका पीछा कर रहे हैं।
घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है, लूट की कोई वारदात नहीं हुई है। पुराने विवाद का मामला है जिसे लूट का रूप दिया जा रहा है। जांच की जा रही है।
शैलेश सिंह, नगर कोतवाल