{"_id":"ede6de0d198d2c3473c2ea8c4fb4c22e","slug":"when-gas-rifiling-fire-blight-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिफिलिंग करते लगी आग, बालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिफिलिंग करते लगी आग, बालक झुलसा
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत से रिफलिंग का अवैध धंधा खूब फलफूल रहा है। बार्डर से सटे नेपाल क्षेत्र स्थित एक दुकान पर शनिवार की देर शाम गैस रििफलिंग हो रही थी। पास कई बच्चे खड़े थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। इससे चितलहवा गांव निवासी एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया हैै। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया है। हालत चिंताजनक बनी हुई है।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत चितलहवा गांव भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। सीमा से सटे नेपाल के क्षेत्र में गैस रिफलिंग की एक दुकान है। शनिवार की देर शाम यहां गैस रििफलिंग का काम चल रहा था। इस दौरान गांव के कई बच्चे जुटे थे, तभी अचानक चिंगारी से दुकान में आग भड़क उठी। दुकान में खड़ा चितलहवा गांव निवासी प्रसाद का बेटा अशोक (11) चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते हुए अशोक को रविवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक अशोक करीब 60 फीसदी झुलसा है। हालत गंभीर बताई गई है।