{"_id":"588b988d4f1c1bbb7ecf7213","slug":"when-employing-representative","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार उपलब्ध कराने वाला हो नुमाइंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार उपलब्ध कराने वाला हो नुमाइंदा
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के कार्यक्रम में जुटे युवा
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा और रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के साथ साफ सुथरी छवि वाला ही हमारा नुमाइंदा हो। युवा पीढ़ी केवल युवाओं को ही अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहती है। यहां तक कि पहली बार चुनाव में अपने मत का उपयोग करने वाले युवा वोटर जाति व धर्म पर राजनीति करने वालों को वोट देना तो दूर उन्हें राजनीति से बाहर करने की बात कर रहे हैं।
यह विचार शुक्रवार को किसान इंटर कॉलेज सुविखा में अमर उजाला की ओर से आयोजित कैंपस अड्डा में युवा वोटरों ने व्यक्त किए। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में जनप्रतिनिधि कैसा हो, इसका उत्तर तलाशने के लिए शहर के युवाओं ने कई घंटे तक विचार मंथन किया। जिसमें यह बात सामने आई कि स्थानीय समस्याओं को जानने वाला, रोजगार के अवसर बढ़ाने वाला, शिक्षा के प्रति समर्पित युवा प्रत्याशियों को ही अपना वोट वह देना चाहते हैं।
जबकि इस विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने मतों का प्रयोग करने वाले अधिकतर युवाओं ने भ्रष्टाचार से मुक्त, राष्ट्र की चिंता करने वाले युवा प्रत्याशी को ही अपना आदर्श प्रत्याशी बताया।