फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Welcome to the nautical areas by applying flowers, rain and sandalwood

पुष्प वर्षा व चंदन लगाकर नौनिहालों का स्वागत

Mon, 01 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the nautical areas by applying flowers, rain and sandalwood
01 बीएचआर 04 - बहराइच में सोमवार को शासन के आदेश के बाद स्टीलगंज तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सोमवार से जिले के परिषदीय स्कूल गुलजार हो उठे। स्कूल खुलने से बच्चों के साथ शिक्षक भी उत्साहित नजर आए। स्कूल आने वाले बच्चों का स्वागत पुष्प वर्षा और चंदन लगाकर किया गया। हालांकि पहले दिन 40 फीसदी से भी कम उपस्थिति रही। बेसिक शिक्षा विभाग इसमें आगे और इजाफा होने की उम्मीद जता रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की वैश्विक महामारी के बाद बंद चल रहे परिषदीय स्कूलों को सोमवार से खोल दिया गया। सरकार के आदेश के बाद तैयारियों में जुटे शिक्षकों ने भी राहत की सांस ली है। पहले दिन कक्षा एक और पांच के बच्चों को बुलाया गया था। स्कूलों में सैनिटाइजर और मास्क के साथ चहकते हुए बच्चे पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने भी पुष्प वर्षा और चंदन लगाकर उनका स्वागत किया। स्कूलों को भी गुब्बारों आदि से सजाया गया था। अभिभावकों ने भी पहले दिन बच्चों को स्कूल स्वयं ही छोड़ा। सुबह नौ बजे से ही स्कूल गुलजार हो गए। पहले दिन पढ़ाई कम और मस्ती के मूड में बच्चे अधिक दिखाई दिए। बीएसए दिनेश यादव ने बताया कि पहले दिन करीब 40 फीसदी बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई है। हालांकि कुछ दिनों में यह और बढ़ेगी।
विज्ञापन

पहले हाथ कराया सैनिटाइज, फिर मिला प्रवेश
बहराइच में सोमवार को शासन के आदेश के बाद स्टीलगंज तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने का काम शिक्षिकाओं ने शुरू किया। हालांकि बच्चों को सैनिटाइज भी कराया गया। वहीं बड़ीहाट स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के हाथ सैनिटाइज कराने में शिक्षिकाएं जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत है, अभिनंदन है
चित्तौरा विकास खंड के मछियाही विद्यालय में स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राओं का स्वागत शिक्षिकाओं ने फूल बरसाकर किया। वहीं मिहींपुरवा विकास खंड के विशुनटांड़ा विद्यालय ख्ुालने पर छात्रों ने खुशी भी जताई। स्कूलों में पठन-पाठन का काम भी किया। फखरपुर के प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर में शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र उत्साहित दिखे।

मिड-डे-मील भी बना
करीब 11 माह बाद स्कूल खुले तो बच्चे भी उत्साह से लबरेज दिखे। चित्तौरा विकास खंड के मछियाही विद्यालय में छात्रों के लिए मिड-डे-मील बनाने में रसोइया जुटी रहीं। बच्चों ने भी पूरे चाव के साथ दोपहर में भोजन का आनंद लिया और साथियों के साथ मिलकर जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed